पूर्वाचल राज्य संवाददाता – दीपू तिवारी
रेणुकूट (सोनभद्र): स्थानीय व्यापार मंडल चुनाव को लेकर नगर में सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को स्थानीय सब्जी मंडी परिसर में मतदान कराया जाना था, जिसके लिए प्रशासन एवं चुनाव समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। व्यापारियों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह भी देखा जा रहा था।
इसी बीच न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चुनाव प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि यह रोक 07 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित मतदान को लेकर लगाई गई है, जिसके चलते चुनाव को फिलहाल कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।
अब सभी की नजरें आगामी न्यायालय के निर्णय पर टिकी हुई हैं, जिसके बाद ही चुनाव की नई तिथि घोषित की जाएगी।










