Home / Uncategorized / मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर नगर पंचायत सक्रिय, विभिन्न क्षेत्रों में कराया फॉगिंग अभियान

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर नगर पंचायत सक्रिय, विभिन्न क्षेत्रों में कराया फॉगिंग अभियान

पूर्वाचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

रेणुकूट/मुर्धवा (सोनभद्र): स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोमवार की शाम व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान चलाया गया। बदलते मौसम के कारण नगरवासी पिछले कुछ दिनों से मच्छरों की समस्या से काफी परेशान थे, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई थी।

नगर पंचायत को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया और मुर्धवा व खाड़पाथर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में फॉगिंग कराई गई। इस दौरान टीम ने गलियों और मुख्य सड़कों पर दवा का छिड़काव कर मच्छरों पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए बताया कि मच्छरों के कारण खासकर शाम के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। फॉगिंग से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नगर पंचायत के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आवश्यकता के अनुसार अन्य वार्डों में भी फॉगिंग कराई जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें

तथा कहीं भी पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना कम हो सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *