Home / Uncategorized / वाराणसी के मिर्जामुराद में किशोरी का अपहरण, युवक पर नाबालिक को गायब करने का आरोप,FIR दर्ज

वाराणसी के मिर्जामुराद में किशोरी का अपहरण, युवक पर नाबालिक को गायब करने का आरोप,FIR दर्ज

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो मिर्जामुराद।

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने का घटना प्रकाश में आया है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
गायब हुई किशोरी के परिजनों के अनुसार किशोरी घर से अचानक गायब हो गई, काफी तलाश के बाद उन्हें जानकारी मिली कि गांव का राजन राजभर पुत्र अवध नारायण राजभर उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है, खोजबीन के दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि उसने किशोरी को रिंग रोड के पास पुल के नीचे छोड़ा था। हालांकि उसके बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों के अनुसार जब वो राजन राजभर से पूछताछ किये तो उसने सही जानकारी देने से इनकार कर दिया,इसके बाद वो बार बार फोन करके उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दिया है और परिजनों ने ये भी कहा है कि इसने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर एक नाजायज टीम बना रखा है जिनके साथ उन पर दबाव बनाने का प्रयास भी किया गया, और परिजनों ने स्पष्ट आरोप लगाया कि मेरी लड़की जो की अभी 15 साल की है उसको राजन राजभर ने कहीं गायब कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मां की तहरीर पर अपहरण और धमकी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी गई है, जो किशोरी के बरामदगी एवं आरोपी के गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि किशोरी को जल्द से जल्द से सकुशल बरामद कर लिया जाएगा उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *