Home / Uncategorized / चार दिवसीय काशी प्रवास के बाद दिल्ली रवाना हुए डॉ. इंद्रेश कुमार

चार दिवसीय काशी प्रवास के बाद दिल्ली रवाना हुए डॉ. इंद्रेश कुमार

एयरपोर्ट पर सनातन संघ पदाधिकारियों ने किया सम्मान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार का चार दिवसीय काशी प्रवास संपन्न हो गया। प्रवास के दौरान उन्होंने तिब्बती संस्थान के कार्यक्रम, महिला अभ्युदय आयोजन तथा राजा विक्रमादित्य की सौर गाथा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और सामाजिक व सांस्कृतिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
काशी प्रवास पूर्ण करने के बाद डॉ. इंद्रेश कुमार सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सनातन संघ के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान कर विदाई दी।
इस दौरान सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र पांडेय, राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज चौधरी, राष्ट्रीय सनातन संघ प्रभारी मनीष, मंडल प्रभारी विजय शंकर चौबे, जिला महानगर अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप उर्फ मुन्ना सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *