Home / Uncategorized / जल्द ही शुरू होगा महुली में गंगा नदी पर पक्का पुल का निर्माणः वीरेंद्र सिंह मस्त

जल्द ही शुरू होगा महुली में गंगा नदी पर पक्का पुल का निर्माणः वीरेंद्र सिंह मस्त

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पूर्व सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने बताया कि उनके संसदीय कार्यकाल में स्वीकृत परियोजनाओं पर शीघ्र काम शुरू होगा। इसके लिए सम्बंधित विभाग के मंत्रियों व अधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात कर सहमति बनी है। बैरिया-आरा फोरलेन सड़क के लिए महुली में गंगा नदी पर पक्का पुल निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। बताया कि इसके लिए उनकी बात भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हुई है। उन्होंने बताया कि आरा-बलिया रेल लाइन के निर्माण का कार्य शुरू कराने के लिए वह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किए हैं, उन्होंने जल्द कार्य शुरू करने का भरोसा दिया है।पूर्व सांसद ने बताया कि सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद इसका डीपीआर बन चुका है और टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बकुलहा में प्रस्तावित रेलवे यार्ड की मंजूरी के लिए एक बार फिर रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया है। रेल मंत्री ने इस पर जल्द ही निर्णय लेने भरोसा दिया है। बताया कि शिवपुर घाट पर निर्माणाधीन पक्का सड़क पुल का निर्माण कार्य जो रुका हुआ है वह शीघ्र शुरू होगा। नदी का पाट बढ़ जाने के कारण सेतु निगम को सरकार को अतिरिक्त बजट देना पड़ा। कहा कि बलिया के विकास कार्य लगातार चलता रहे इसके लिए मेरा प्रयास जारी है। सिताबदियारा में ऑर्गेनिक खेती के लिए शोध केंद्र का निर्माण करने के लिए मैंने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया है। उन्हें सिताब दियारा आने का निमंत्रण भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *