पूर्वाचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
विंढमगंज ( सोनभद्र)स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्गम जंगल-पहाड़ी इलाके में मवेशियों को वध के लिए ले जाने की सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 मवेशियों को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह मय पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत करहिया के धिचोरवा-बगरवा जंगल मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान कुछ लोग 18 बैल व एक बछिया को मारते-पीटते हुए ले जाते पाए गए।
पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर महबूब अंसारी पुत्र एनुदिन अंसारी, बाल गोविंद गुप्ता पुत्र बेगु गुप्ता तथा नरेश राम पुत्र पंचूराम निवासी बीरबल (झारखंड) को पकड़ लिया गया।
वहीं अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर शकील अंसारी पुत्र लतीफ अंसारी निवासी बीरबल (झारखंड) और रामदयाल यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी करमसार (ओबरा) फरार हो गए।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। बरामद मवेशियों को सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों की निगरानी में सौंप दिया गया है।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी










