रेणुकूट (सोनभद्र)। आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को प्रातः करीब 6:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि चाचा कॉलोनी के पास रेलवे पुल, पोल संख्या 102/31 से 102/33 के मध्य रेल लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मौके पर शिनाख्त कराने पर मृतक की पहचान रवि (40 वर्ष) पुत्र नंदकिशोर, निवासी शिवा पार्क वार्ड नंबर 05, रेणुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। वह मूल रूप से बिहार के डेहरी ऑन सोन का रहने वाला था।
प्रारंभिक जांच में शव पर गंभीर चोटों के आधार पर यह प्रतीत हो रहा है कि युवक की मृत्यु किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर चौकी प्रभारी रेणुकूट पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका










