Home / Uncategorized / सर्वोदय विद्यालय की प्रदेश परीक्षा में चमके उच्च प्राथमिक विद्यालय के आधा दर्जन छात्र

सर्वोदय विद्यालय की प्रदेश परीक्षा में चमके उच्च प्राथमिक विद्यालय के आधा दर्जन छात्र

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय थम्हनपुरा में अध्ययनरत 8वीं के छः छात्र-छात्राओं ने सर्वोदय विद्यालय वाराणसी एवं गाजीपुर में चयनित होकर अपने माता-पिता के साथ ही विद्यालय का मान बढ़ाया है। सफल बच्चों में अभिषेक, कृष्ण कुमार गौतम, अंशु कुमार भारती एवं दिव्या, राजनंदनी व पायल शामिल हैं। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार के साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सफल बच्चों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन होना विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक आशीष तिवारी, शैलेंद्र कुमार वर्मा, शशि रंजन चौबे एवं सौरभ कुमार के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके इतर विद्यालय विकास में थम्हनपुरा प्रधान, लेखपाल एवं अन्य लोगों का भारी सहयोग प्राप्त हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *