Home / Uncategorized / रिंग रोड-3 गंगा पुल पर भारी वाहनों की एंट्री अनिश्चितकाल के लिए हुआ बंद,लगातार हादसों के चलते प्रशासन ने लिया बड़ा निर्णय

रिंग रोड-3 गंगा पुल पर भारी वाहनों की एंट्री अनिश्चितकाल के लिए हुआ बंद,लगातार हादसों के चलते प्रशासन ने लिया बड़ा निर्णय

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर )

क्षेत्र के बभनपुरा गांव के पास गंगा नदी पर बने रिंग रोड-3 पुल (रिंग रोड पैकेज-2, फेज-2) पर बीती रात से भारी वाहनों का आवागमन अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया । विभाग की ओर से पुल के एक छोर पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई है, जिससे अब केवल छोटे वाहन ही गुजर रहे हैं।यह पुल पूर्वांचल के कई जिलों को जोड़ने वाला अहम मार्ग है। इसके जरिए आजमगढ़ मऊ वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और भदोही जुड़े हुए हैं, वही आजमगढ़ मऊ बलिया गाज़ीपुर के ट्रको और बसों को अब गाज़ीपुर गहमर बक्सर होते हुये बिहार जाना पड़ेगा । साथ ही यह मार्ग उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के लिए भी महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रदान करता है।करीब दो किलोमीटर लंबे इस पुल को 1 जून 2025 को यातायात के लिए खोला गया था। शुरुआत में केवल छोटे वाहनों को ही अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में भारी वाहन भी इस मार्ग से गुजरने लगे थे,कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता आर आर मिश्रा के अनुसार, जिला प्रशासन के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है। पुल पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए एक लेन को भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वही एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब तक पुल की दूसरी लेन का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा।एहतियातन एनएचआई की ओर से संदहां चौराहे और गंगा पुल के पास दिशा-निर्देश वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को पहले से जानकारी मिल सके।भारी वाहनों पर रोक लगने से ट्रक चालकों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें अब लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और डीजल दोनों की खपत बढ़ रही है। कई चालकों ने बताया कि समय पर माल पहुंचाना मुश्किल हो गया है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *