पुर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी , काशी प्रीमियर लीग टी 10 के लिए
आल इंडिया ओपन ट्रायल के लिए युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने में मिल रहा है,
काशी प्रीमियर लीग का अगला ट्रायल वाराणसी में आगामी 12 अप्रैल 2026 होना है ,वाराणसी मैं होने वाले इस ट्रायल उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए रविन्द्र जायसवाल , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार, अनिल राजभर , कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, अम्बरीश सिंह भोला , सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण, तथा मनोज सिंह पूर्व पार्षद की की उपस्थिति सुनिश्चित हुई है, खिलाड़ियों का वाराणसी ट्रायल लेने व मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व आईपीएल प्लेयर अमितोष सिंह उपस्थित रहेंगे
जिसके लिए काशी के युवा खिलाड़ी तैयार है
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ीयों व उत्कृष्ट कोच, आयोजकों के नेतृत्व में आयोजित काशी प्रीमियर लीग द्वारा बताया गया कि यह मैच अपने यूपी के लिए बहुत बड़ा मौका है। यह बड़ा इवेंट बनारस में होने जा रहा है। जिसका लाभ निश्चित रूप से नए खिलाड़ियों को मिलेगा
काशी प्रीमियर लीग में मैन ऑफ़ द सीरीज, मैन ऑफ़ द मैच, बेस्ट बॉलर ,बेस्ट बैट्समैन के लिए कार, स्पोर्ट्स बाइक के साथ ही विजेता टीम को 1 करोड़ की नगद धनराशि का पुरस्कार दिया जाएगा ,यह मैच लाइव देखा जाएगा। टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और सारे क्रिकेटरों को होटल ट्रैवल दिया जाएगा।फाइनल मुकाबले में अति विशिष्ट सेलिब्रिटी अतिथियों से मुलाकात होगी










