Home / Uncategorized / सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ समारोह हुआ संपन्न

सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ समारोह हुआ संपन्न

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जज ए के झा भी हुए शामिल पूर्व जस्टिस मान्धाता सिंह भी हुए शामिल

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
विधि संवाददाता बलिया। चाहें वो बरसात का मौसम हो, धूप हो या जाड़ा हो अधिवक्ता अपने कर्मयोग में लगा रहता है। ऐसा कभी संयोग ही कहा जाय कि उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा खराब हो जाए। वैसे ही चाहे बार एसोसिएशन का संगठन हो या बेंच का फैसला हो उसका निदान ऐसा होना चाहिए कि वादकारी संतुष्ट रहे तथा आपके कार्य शैली का सम्मान हमेशा बरकरार रहे। उक्त उदगार उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ़ यू पी के पूर्व चेयरमैन अनिल प्रताप सिंह ने सिविल बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीवानी न्यायालय के प्रांगण में सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह महासचिव सतेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने विशिष्ट अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा,न्यायिक अधिकारी गण एवं अधिवक्ताओं संग मिलकर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं फूल माला चढ़ा कर शपथ समारोह का शुभारंभ किया। इससे पूर्व अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन नरेंद्र बहादुर सिंह ने सरस्वती वंदना गाकर शपथ समारोह के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और चुनाव अधिकारी विद्यासागर मिश्रा एवं परमात्मानंद सिंह द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। काफी विलंब होने के फलस्वरूप पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति (जस्टिस) मान्धाता सिंह ने भी शपथ समारोह में शिरकत किए जहां अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मान देते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किए। इस कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दूबे ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सलाह देना चाहता हूं कि बार की लड़ाई में आपका योगदान आत्म अवलोकन के बाद ही निर्णय लेना चाहिए। क्योंकि जोश के साथ साथ होश की भी विशेष महत्ता होती है। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष गण विनोद प्रताप सिंह,अवधेश राय,निर्भय नारायण सिंह,सुभाष चंद्र श्रीवास्तव , रामाशंकर पांडेय, जयप्रकाश उपाध्याय, कलेक्ट्रेट के अध्यक्ष मदन लाल वर्मा,कौशल कुमार सिंह, शिवजी पांडेय ,कन्हैया गिरी,विनय कुमार सिंह ,सुरेश बहादुर सिंह,रामविचार यादव ,गौरव सिंह एवं सुभाष पांडे ने अपना अपना विचार व्यक्त किया। इस शपथ समारोह का संचालन कुबेरनाथ पांडेय पूर्व महासचिव सिविल बार एसोसिएशन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *