Home / Uncategorized / टीकाकरण जनजागरूकता अभियान के तहत बालिका गृह में 14 बच्चियों को लगा एचपीवी टीका

टीकाकरण जनजागरूकता अभियान के तहत बालिका गृह में 14 बच्चियों को लगा एचपीवी टीका

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद कुमार के निर्देशन के क्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जनजागरूकता अभियान के तहत राजकीय बाल गृह( बालिका) निधरिया में बच्चियों को (एचपीवी ) का टीका लगवाया गया। सर्व प्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शशि प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से टीकाकरण सत्र का उद्घाटन किया गया।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चियों को टीकाकरण के महत्व के बारे में बताते हुए 14 बच्चियों का टीका लगाया गया। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शशी प्रकाश ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन एक प्रभावी उपाय है। यह टीका बच्चियों को गर्भाशय ग्रीव कैंसर, योनि कैंसर तथा अन्य प्रकार के कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। जिन बच्चियों की आयु 14 वर्ष से लेकर 15 वर्ष 3 माह तक है, वे अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर यह टीका लगवा सकती हैं। टीकाकरण से सम्बंधित कोई भी कठिनाई या जानकारी के लिए 8005193246 नं पर सम्पर्क कर सकते हैं। डॉ अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन ने कहा कि जन जागरूकता बचाव का सबसे बड़ा माध्यम होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चियों का अधिक से अधिक टीकाकरण कराने की अपील किया। रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीका जरूर लगवायें । इस मौके पर प्रमुख रूप से अधीक्षिका अमिता जैन, सहायक शोध अधिकारी सुनंदा गुप्ता, ए एन एम प्रतिभा सिंह , दमयंती वर्मा, डी पी ए रविशंकर तिवारी, रंजन प्रभाकर , सुमन उपाध्याय, राजीव कुमार गुप्ता , सुमित कुमार, सोनी यादव, नितेश पाठक इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी एव स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *