Home / Uncategorized / 19 साल बाद हुआ रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव, बृज किशोर गुप्ता की ऐतिहासिक जीत

19 साल बाद हुआ रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव, बृज किशोर गुप्ता की ऐतिहासिक जीत

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

रेणुकूट (सोनभद्र) स्थानीय व्यापार मंडल का चुनाव करीब 19 साल बाद आयोजित किया गया, जिसे लेकर व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 9 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान पूरे दिन चला और शाम 5:00 बजे सब्जी मंडी परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसके बाद तुरंत मतगणना शुरू की गई, जिसमें देर शाम तक सभी पेटियों की गिनती पूरी कर ली गई।

इस चुनाव में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती दी। सभी प्रत्याशियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इस चुनावी उत्सव को सफल बनाया। चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले, लेकिन इसके बावजूद चुनाव संचालन समिति ने धैर्य और निष्पक्षता का परिचय देते हुए पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इसके लिए समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया जा रहा है।

इस चुनाव में बृज किशोर गुप्ता (ताला-चाभी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 651 वोट प्राप्त किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्येंद्र यादव (449 वोट) को 202 वोटों के अंतर से हराकर निर्णायक जीत दर्ज की।
जीत और हार को लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा मानते हुए सभी प्रत्याशियों और व्यापारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे आपसी मतभेद भुलाकर रेणुकूट के विकास और व्यापारियों के हित में मिलकर कार्य करें।
लंबे अंतराल के बाद हुए इस चुनाव के साथ ही रेणुकूट व्यापार मंडल को नया नेतृत्व मिल गया है, जिससे क्षेत्र के व्यापारिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था
चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। पिपरी CO हर्ष पाण्डेय एवं पिपरी थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव अपने दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
अमरेंद्र सिंह, बिंदु गिरी, विजय प्रताप सिंह, राज वर्मा, यतीश सिंह, उमेश सिंह, शुभम केसरी, रियाज कुरैशी, अखिलेश मिश्रा, विजय कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी इस अवसर पर मौजूद रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *