पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी
सोनभद्र के मुर्धवा नगर क्षेत्र में स्थित दुर्गा फिलिंग स्टेशन पर गेल द्वारा संचालित सीएनजी पंप का धूमधाम से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप श्रमायुक्त कार्यालय से आई डीएलसी अर्चना पांडेय ने फीता काटकर पंप का उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण सुविधा की सौगात दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान से जुड़े निशांत पांडेय ने बताया कि यह पंप जनपद का तीसरा तथा दक्षिणांचल क्षेत्र का पहला सीएनजी पंप है। उन्होंने कहा कि अब स्थानीय वाहन चालकों को सीएनजी के लिए दूर-दराज के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा,
जिससे समय और ईंधन की बचत होगी। निशांत पांडेय ने यह भी बताया कि सीएनजी पर्यावरण के लिए स्वच्छ ईंधन है, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी और क्षेत्र के लोग अधिक संख्या में सीएनजी वाहनों की ओर आकर्षित होंगे।
इस पहल से न केवल आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर प्रीति पांडे, नीरज शर्मा, मनोज पांडे, निशा सिंह, राजेश सिंह, आशीष मिश्रा, हरिराम शाह, मनीष मिश्रा, हर्ष त्रिपाठी, अजीत गुप्ता, सविता सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस नई सुविधा के लिए खुशी जताई और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।









