Home / Uncategorized / नागपुर में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों का चयन, जिले में खुशी की लहर

नागपुर में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों का चयन, जिले में खुशी की लहर

पूर्वांचल राज्य वाराणसी।
महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित सातवीं जूनियर अंडर-17 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वाराणसी की एमएसवी बॉक्सिंग एकेडमी के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है, जिससे जिले में खुशी का माहौल है।
चयनित खिलाड़ियों में रुद्र पांडे (80+ किलोग्राम भार वर्ग) एवं जागृति यादव (57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग) शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे।
खिलाड़ियों के कोच दिलीप कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ी अत्यंत मेहनती एवं लगनशील हैं। उन्होंने कहा, “मैं इन दोनों बच्चों को ढेरों आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देता हूं तथा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।” साथ ही उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार भी प्रकट किया।
इस उपलब्धि पर एकेडमी के मुख्य संरक्षक शशि कांत पांडे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। वहीं, जिला मुक्केबाजी संघ की अध्यक्षा नीलू मिश्रा, सचिव जनार्दन यादव तथा उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
महादेव सूर्या विनायक बॉक्सिंग एकेडमी, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के इन खिलाड़ियों की सफलता ने जिले का नाम रोशन किया है तथा अन्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *