पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। 1857 के महानायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय के जन्मभूमि नगवां में शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मंगल पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने उनके त्याग, साहस और देशभक्ति को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि मंगल पाण्डेय का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र और समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नगवां में शहीद दिवस पर मंगल पाण्डेय को श्रद्धांजलि, कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी सम्मानित










