Home / Uncategorized / सरकार के गेंहू क्रय केन्द्र खोलने के दावे पूरी तरह से झूठ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सरकार के गेंहू क्रय केन्द्र खोलने के दावे पूरी तरह से झूठ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और क्रय केन्द्रों की अनुपस्थिति से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि आज किसान मौसम की बेरुखी को झेलने के लिए मजबूर हैं। आसमान में किसान जब बादल देखता हैं तो उसकी सांसें फूलने लगती हैं। अभी बहुतेरे किसान कटाई नहीं कर पाए हैं और जो किसान किसी तरह कटाई कर चुके हैं और उनके पास फसल रखने की जगह नहीं है। वहीं किसानों की हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार अभी तक गेंहू क्रय केंद्र खोलने में हिला हवाली कर रही है जिससे किसान अपनी फसल को औने-पौने दाम मे बाजार में बेचने को मजबूर हैं। इसी गंभीर समस्या को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी बांसडीह को गेंहू खरीद हेतु तत्काल क्रय केन्द्र खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से बृजेन्द्र पाण्डेय मुखिया, विनोद सिंह, राम जी चौबे,संजीत चौहान, अब्दुल हमीद, रीतेश चौहान, संग्राम तिवारी, मनीष ठाकुर,रघु शर्मा, मुहम्मद शरीफ, अशोक पाण्डेय,हरेराम यादव, रत्नेश सिंह, देवेन्द्र मिश्र, धीरेन्द्र मिश्रा, प्रवीण सिंह आदि लोग रहें। कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *