पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की रात एक दर्जन चौकी प्रभारियों के साथ ही लगभग 19 सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। एक साथ भारी संख्या में ट्रांसफर होने से पुलिस महकमा में खलबली मची हुई है। एसपी ने पुलिस लाइन से ओमप्रकाश यादव को गड़वार, शुभेंद्र सिंह को दुबहड़, नंदलाल प्रसाद को पकड़ी भेजा है। चौकी प्रभारी सिविल लाइन गिरिजेश सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा, वहां पर तैनात अश्वनी कुमार मिश्र को कोरंटाडीह, चौकी प्रभारी पकवाइनार शिवमूर्ति तिवारी को चौकी इंजार्ज लालगंज, वहां पर तैनत आशुतोष मद्धेशिया को पकवाइनार का प्रभारी बनाया है। चौकी प्रभारी संवरा अरुण सिंह को शिवपुर दियर तथा वहां पर तैनात शिवचंद यादव को प्रभारी चुनाव व वीआईपी सेल, प्रभारी मिडिया सेल अजय सिंह और सिकन्दरपुर थाने पर तैनात विनोद सिंह को रसड़ा, चौकी प्रभारी सुरेमनपुर को मंडी समिति चौकी इंचार्ज, वहां पर तैनात शुभम दूबे को जयप्रकाश नगर, वहां पर तैनात मयंक कुमार को चौकी प्रभारी संवरा बनाया गया है। चौकी प्रभारी कोरंटाडीह धनंजय सिंह को चौकी प्रभारी बैरिया कस्बा, रेवती थाने पर तैनात अवनीश त्रिपाठी को चौकी प्रभारी चांददियर, वहां पर तैनात श्याम प्रकाश मिश्र को चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज, वहां पर तैनात सौरभ सिंह को सिविल लाइन का चौकी की कमान सौंप है। रेवती थाने पर तैनात ऋषिकेश गुप्ता को हल्दी, हल्दी में तैनात कुलजीत को रेवती, पुलिस लाइन से कौशल पाठक को मिडिया सेल प्रभारी, बैरिया कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार को चौकी प्रभारी जापलिनगंज, वहां पर तैनात समित सिंह को चौकी प्रभारी सुरेमनपुर, जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी कमलाशंकर गिरी को एसएसआई रसड़ा तथा वहां पर तैनात प्रमोद पांडेय को अस्पताल चौकी का प्रभार सौंपा गया है।
एक दर्जन चौकी प्रभारियों समेत 25 सब इंस्पेक्टरों का तबादला










