Home / Uncategorized / पार्थ ने एनडीए की परीक्षा में पूरे देश में किया टॉप, जनपद समेत गांव के लिए गर्व की बात

पार्थ ने एनडीए की परीक्षा में पूरे देश में किया टॉप, जनपद समेत गांव के लिए गर्व की बात

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जिले के लिए गर्व की बात है। रसड़ा तहसील क्षेत्र अंतर्गत जकरिया गांव निवासी पार्थ कुमार तिवारी ने एनडीए (यूपीएससी) में पूरे देश में टाप कर अपनी प्रतिभा की चमक से हर किसी को आनंदित कर दिया है। बुधवार की रात जारी परीक्षा परिणाम में पार्थ का नाम पहले स्थान पर देख घर-परिवार ही नहीं, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। पार्थ के पिता नाथ शरण तिवारी ने बताया कि वह कर्नाटक के कोडगु जिले में सैनिक स्कूल से सेवानिवृत्त हिंदी विषय के शिक्षक हैं। वह वर्ष 2007 में पत्नी किरण देवी को लेकर कर्नाटक चले गए थे। वहीं पर वर्ष 2009 में पार्थ का जन्म हुआ। प्रारंभिक शिक्षा भी वहीं पर ज्ञान गंगा स्कूल में हुई। कक्षा छह में राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज, देहरादून में पार्थ का चयन हाे गया। वह इसी वर्ष मई में 12वीं की परीक्षा देंगे। पार्थ ने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने वर्ष 2025 में पिता के कहने पर एनडीए के लिए फार्म भरा था।
14 सितंबर 2025 को देहरादून में लिखित परीक्षा हुई, जिसमें अक्टूबर में आए परिणाम में वह सफल हो गए। इसी वर्ष जनवरी में बेंगलुुरु में इंटरव्यू हुआ था।इसके अलावा मेडिकल भी वह पास हो गए। वहीं, नाथ शरण तिवारी ने बताया कि सैन्य स्कूल में पढ़ाने का भी परिणाम रहा कि पार्थ ने पूरे देश में पहला रैंक हासिल किया है। वह वर्तमान में मैसूर में आइकन इंटरनेशन स्कूल में पढ़ा रहे हैं। वहीं बलिया के जकरिया ग्राम में पार्थ के बड़े पिता चंद्रभूषण तिवारी व उनका परिवार बहुत प्रसन्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *