Home / Uncategorized / रिंग रोड किनारे घायल मिले ऑटो चालक की ट्रामा सेंटर में मौत

रिंग रोड किनारे घायल मिले ऑटो चालक की ट्रामा सेंटर में मौत

पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

सेवापुरी । जंसा थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज-2 स्थित हरसोस गांव के समीप बीते शनिवार देर शाम घायल अवस्था में मिले एक ऑटो चालक की गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान चौखंडी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि वीरेंद्र कुमार शनिवार सुबह अपने घर से ऑटो लेकर रोज की तरह कमाई के लिए निकले थे। देर शाम उनका ऑटो हरसोस रिंग रोड के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा मिला, जबकि वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जंसा पुलिस ने उन्हें तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा था।
चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी लक्खी देवी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। परिवार का भरण-पोषण ऑटो चलाकर ही होता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *