Home / Uncategorized / बस की टक्कर में मृत महिला की हुई पहचान

बस की टक्कर में मृत महिला की हुई पहचान

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

क्षेत्र के डुबकियां बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने बने कट पर बृहस्पतिवार शाम करीब 4:50 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान इंद्रकला तिवारी (38) पत्नी रामप्रवेश तिवारी, निवासी डेढ़वल सैदपुर के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी से चौबेपुर की ओर जा रहे शिवपूजन चौबे (61), सेवानिवृत्त दारोगा, उमरहां के पास इंद्रकला तिवारी को लिफ्ट देकर अपने साथ ले जा रहे थे। जैसे ही वे डुबकियां पेट्रोल पंप के सामने बने कट के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि इंद्रकला तिवारी सड़क पर गिर पड़ीं और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे शिवपूजन चौबे मामूली रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज कराया गया।मृतका के देवर दिनेश तिवारी ने बताया कि मेरे भाई रामप्रवेश तिवारी हैदराबाद में रहकर नौकरी करते हैं, जबकि उनका एक बेटा मां के साथ लेढूपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *