Home / Uncategorized / भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान के तहत काली मंदिर में स्वच्छता अभियान

भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान के तहत काली मंदिर में स्वच्छता अभियान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो/ महाराजगंज/ संवाददाता अब्दुल कलाम/
जनपद महराजगंज घुघली
विकास खंड छेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर मे शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो अभियान” के तहत काली मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी घुघली उत्तरी मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल ने किया, साथ में मंडल महामंत्री गुड्डू सिंह भी रहे।,जिसमें संगठन मंडल घुघली उत्तरी के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
सुबह लगभग 9 बजे सेक्टर बसंत पुर मे काली मंदिर पर की गई, इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर उसे स्वच्छ और आकर्षक बनाया। झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया तथा आसपास के क्षेत्र को भी व्यवस्थित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की गई। विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल ने
कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जागरूकता आवश्यक है। ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस कार्यक्रम के अवसर पर, संजय कुमार जायसवाल सभासद नगर पंचायत घुघली, विनोद जायसवाल, रामधनी चौधरी, रामगोपाल जायसवाल, सेक्टर प्रमुख,बूथ प्रमुख सहित ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *