Home / Uncategorized / टेस्ट ऑफ इंडिया अवॉर्ड सीजन 2 के लिए बिहार के ओल्ड चंपारण मीट हाउस के सी.ई.ओ गोपाल कुशवाह को मास्टर शेफ संजीव कपूर के हाथों किया गया सम्मानित

टेस्ट ऑफ इंडिया अवॉर्ड सीजन 2 के लिए बिहार के ओल्ड चंपारण मीट हाउस के सी.ई.ओ गोपाल कुशवाह को मास्टर शेफ संजीव कपूर के हाथों किया गया सम्मानित

अहुना हांडी मटन के लिए संजीव कपूर ने खुद आकर अपने हाथों यह सम्मान से उन्हें नवाजा और इसके लिए उन्हें बधाईयां भी दी।

 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो बैंगलोर

बैंगलोर: बिहार के मटन आहुना और उसके स्वाद के लिए सुप्रसिद्ध ओल्ड चंपारण मीट हाउस आज दुनियाभर में प्रसिद्ध है। फिल्मी बाॅलीवुड कलाकार हो या आम लोग जो बाहर से बिहार आते हैं तो वो पटना स्थित ओल्ड चंपारण मीट हाउस जरूर आते हैं। विशेष कर आहुना मटन के लिए जिन्हें ओल्ड चंपारण मीट हाउस के सी.ई.ओ गोपाल कुशवाह खुद तैयार करते हैं। बैंगलोर में एक अवार्ड समारोह में भारत के सुप्रसिद्ध मास्टर शेफ संजीव कपूर के हाथों ओल्ड चंपारण मीट हाउस के सी.ई.ओ गोपाल कुशवाह जी को सम्मानित किया गया। इस समारोह में संजीव कपूर जी ने गोपाल कुशवाह के लिए बहुत तारीफ की और आने वाले समय के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गोपाल जी ने संजीव कपूर जी के लिए तहे दिल से आभार प्रकट कर धन्यवाद किया। आगे गोपाल जी ने बताया की यह पल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण ओर खास था जिसे मैं पूरी जीवन याद रखूंगा।

गोपाल कुशवाह ने मंच पर ट्रेड मार्क को लेकर पुरानी यादगार बातें साझा कर बताया की इनका मटन पूरे बिहार में फेमस हो गया था और बिहार से निकलकर देश के दूसरे राज्यों में फैल गया था, इसके बाद इन्हें किसी ने ट्रेड मार्क के बारे में बताया। गोपाल कुशवाहा बताते हैं की उन्हें शुरू में ट्रेड मार्क के बारे में कुछ नहीं पता था। यहां कहां से मिलता है, कैसे मिलता है आदि। बाद में इनके किसी जानने वाले शख्स ने दिल्ली के एक वकील का फोन नंबर दिया। फिर ट्रेड मार्क लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। और आज यह एक ब्रांड बन चुकी है जिसके लिए मै सभी लोगों का आभार प्रकट करता हुं और यह सम्मान सिर्फ मेरे खुद का नहीं उन सभी भाईयों का जिन्होंने बुरे वक्त में मेरे साथ रहें और अपने ग्राहकों का भी जिन्होंने मुझपर भरोसा कर इसे अपनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *