पुर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी,होमियोपैथिक के जनक डॉ० सैमुअल हैनिमैन जी की 271वां जयंती समारोह बड़े ही धूम धाम से गाजे बाजे के साथ मनाया गया जिसमें वाराणसी होम्योपैथिक डीलर्स एसोसिएशन, वाराणसी एवं चन्दौली के होम्योपैथिक चिकित्सक, डीलर्स, का०हि०वि० के कुछ छात्र, कर्मचारी एवं समाजसेवी जन-जागरूकता रैली में शामिल रहे। रैली का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्राप्त डॉ० कृष्णकान्त शुक्ला जी ने हरी झण्डी दिखाकर किया। मालवीय जी की प्रतिमा के पास डॉ सैमुअल हैनिमैन जी वो चित्र पर पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण किया गया। भारतरत्न मालवीय जी के चरणों में पुष्प अर्पित करने के बाद जन-जागरूकता रैली का समापन रविदास गेट पर किया गया। इसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्राप्त डॉ. कृष्ण कान्त शुक्ला जी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि ‘मानवता की रक्षा होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली से ही की जा सकती है। IIT के प्रोफेसर प्रीतम सिंह जी एवं एसोशियशन के अध्यक्ष गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से B.H.U. में होम्योपैथिक OPD खोलने की माँग की। एसोशियशन के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक सर सुन्दरलाल चिकित्सालय में होमियोपैथिक OPD प्रारम्भ नहीं हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
होम्योपैथिक जन-जागरूकता रैली में मुख्य रूप से डॉ. अमित कुमार, डॉ. अपर्णा, डॉ. पूनम पाण्डेय, डॉ. मोनिका, डॉ. मधु गोस्वामी, डॉ. के. के. पाठक, शशि प्रकाश चाष्र्णय, हीरक मुखर्जी, घनश्याम गुप्ता. अजय शर्मा, डॉ. सौरम गुप्ता, डॉ. ऋषि गाँधी, विवेक जायसवाल, डॉ. पवन गुप्ता, सलमान रिजवी, अजय सिंह, सतीश सिंह, डॉ. पुष्पा वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में नव प्रवेशी महिला डॉक्टरों को सम्मानित किया गया एवं वाराणसी होमियोपैथिक डिलर्स एसोशियेशन वाराणसी एवं चन्दौली के डीलरों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरीत किया गया।










