Home / Uncategorized / चंदौली में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर चिकित्सा शिविर 185 मरीजों का उपचार

चंदौली में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर चिकित्सा शिविर 185 मरीजों का उपचार

पूर्वांचल राज्य/चंदौली

चंदौली।जनपद चंदौली में होम्योपैथी के जनक क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती के अवसर पर विश्व होम्योपैथिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम मद्धुपुर में एक विशेष कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथियों में समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, पूर्व सदस्य होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड उ.प्र. डॉ. व्रजेश कुमार सिंह तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयुर्वेद, होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 185 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें होम्योपैथिक चिकित्सकों ने 70, आयुर्वेद चिकित्सकों ने 35, सीएचओ मद्धुपुर ने 35 तथा योग प्रशिक्षकों द्वारा 45 मरीजों को उपचार एवं परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषक विकास समिति के प्रबंधक गिरिजेश राय द्वारा वस्त्र वितरण किया गया, वहीं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए। योग वेलनेस सेंटर चकिया की योग प्रशिक्षक सत्यभामा पटेल एवं योग सहायक अनुपम मिश्रा ने वृद्धाश्रम में योग प्रशिक्षण भी कराया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रूपेश कुमार सिंह (सचिव, चिकित्सा सेवा संघ), डॉ. सनत कुमार जायसवाल एवं डॉ. विजय कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में जनपद के होम्योपैथिक विभाग के चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *