Home / Uncategorized / शिक्षा का उत्तम केंद्र समन्यू महिला महाविद्यालय

शिक्षा का उत्तम केंद्र समन्यू महिला महाविद्यालय

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,चंदौली।

चंदौली जनपद अंतर्गत विकास खंड चकिया में ग्राम पंचायत लालपुर स्थित समन्यू महिला महाविद्यालय उच्च शिक्षा को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस महाविद्यालय में प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व में विषय विशेषज्ञ शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा अध्यनरत छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के तहत शिक्षण कार्य के द्वारा उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य बखूबी किया जा रहा है।
अध्यनरत छात्राओं की रुचि के अनुसार प्रबंधक एवं प्रधान चार्य के द्वारा बेहतर से बेहतर गुना को विकसित करने हेतु समय-समय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा ज्ञानवर्धन किया जा रहा है। शिक्षा के साथ-साथ खेल संगीत स्वास्थ्य एवं अन्य शिक्षा उपयोगी ज्ञान को विकसित करने हेतु उनका पथ प्रदर्शन किया जा रहा है
इसी अनोखी पहल को लेकर क्षेत्र के नागरिक महाविद्यालय की सराहना कर रहे हैं।
यूं तो क्षेत्र में बहुत सारे महाविद्यालय हैं लेकिन आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर इस महाविद्यालय को टक्कर देने वाला शायद ही कोई महाविद्यालय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *