Home / Uncategorized / नागपुर में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वाराणसी के दो खिलाड़ियों का चयन

नागपुर में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वाराणसी के दो खिलाड़ियों का चयन

पूर्वांचल राज्य वाराणसी। सातवीं जूनियर अंडर-17 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता, जो नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित हो रही है, में वाराणसी की महादेव सूर्या विनायक मुक्केबाजी एकेडमी के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है।
इस प्रतियोगिता में रुद्र पांडे का चयन 80 प्लस किलो भार वर्ग में तथा जागृति यादव का चयन 57 से 60 किलो भार वर्ग में हुआ है। दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों के कोच दिलीप कुमार सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है तथा आगे भी वे प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
इस उपलब्धि पर एकेडमी के मुख्य संरक्षक शशिकांत पांडे ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं जिला मुक्केबाजी संघ की अध्यक्षा नीलू मिश्रा, सचिव जनार्दन यादव तथा उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रमोद कुमार ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
महादेव सूर्या विनायक मुक्केबाजी एकेडमी, वाराणसी की ओर से भी दोनों खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं दी गई हैं। यह उपलब्धि पूरे वाराणसी जनपद के लिए गर्व का विषय है। रिपोर्ट: नवीन प्रकाश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *