Home / Uncategorized / अंडर-20 राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश महिला टीम तीसरे स्थान पर, वाराणसी की पायल यादव ने जीता कांस्य पदक

अंडर-20 राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश महिला टीम तीसरे स्थान पर, वाराणसी की पायल यादव ने जीता कांस्य पदक

पूर्वांचल राज्य वाराणसी। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह “बबलू” के निर्देश पर छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ द्वारा रायपुर-भिलाई में 10 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू” के अनुसार प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 76 किलो भार वर्ग में इतिषा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 68 किलो में भूमी ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 53 किलो में प्रिया चौहान, 55 किलो में गामिनी, 59 किलो में स्वाती तथा 72 किलो में पायल यादव ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।
विशेष रूप से वाराणसी की पायल यादव ने 72 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। पायल यादव काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिवाजी हाल में डॉ. हरिराम यादव के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं।
इस उपलब्धि पर वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू”, सचिव राजकुमार मिश्रा, सदस्य सुनील यादव, सुभाष यादव, ईति प्रजापति सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कुश्ती प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *