Home / Uncategorized / पम्प से सोलर बैटरी चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पम्प से सोलर बैटरी चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चोलापुर थाना क्षेत्र के महदा गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

पूर्वांचल राज्य वाराणसी।

चोलापुर थाना क्षेत्र के महदा गांव में पम्प पर लगी सोलर बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पम्प आपरेटर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महदा गांव निवासी दिलीप सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह, जो पम्प आपरेटर हैं, ने अपने पम्प पर सोलर बैटरी लगाई थी। आरोप है कि 6 अप्रैल 2026 की रात किसी अज्ञात चोर ने पम्प का ताला काटकर सोलर बैटरी चोरी कर ली। सुबह जब दिलीप सिंह पम्प चलाने पहुंचे तो बैटरी गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने 9 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि पम्प आपरेटर की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) व 331(4) के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *