पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त रिक्रूट आरक्षियों/कर्मचारी एवं अधिकारियों से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने एवं जनपद में प्रशिक्षण कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड के हो रहे अभ्यास के बारे आवश्यक सुझाव दिये गये । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देख-रेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर तथा समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड की ली गयी सलामी










