पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल तथा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी पवन खेड़ा को अपमानित करने के विरोध में बलिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि हिमन्त विश्व शर्मा अपनी राजनीतिक हार को देखते हुए बौखला गए हैं। उनका भ्रष्टाचार अब पूरे देश के सामने उजागर हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रिंकी भुईयां के नाम पर विदेशों में भारी संपत्ति निवेश की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिमन्त शर्मा अपनी भाषा शैली में सुधार नहीं करते और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश से जाकर उन्हें जवाब देने का काम करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्यप्रकाश उपाध्याय, जैनेन्द्र पाण्डेय ‘मिंटू’, ओम प्रकाश तिवारी, संतोष चौबे मुहम्मद आरिफ खान, रुपेश चौबे, गिरीश कांत गांधी ‘अरुण भारती,राजेन्द्र चौधरी, संग्राम तिवारी, सागर सिंह ‘राहुल’, अबूल फैज, विजेन्द्र पाण्डेय ‘मुखिया’, महान उपाध्याय, महाप्रसाद चौबे, शशिकांत मिश्रा,अमित उपाध्याय, अवधेश ठाकुर, आशुतोष चौबे लेक्चरर, अनुभव तिवारी ‘गोलू’, पियुष सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिश्व शर्मा का बलिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन










