Home / Uncategorized / दुर्गा मंदिर परिसर में ज्योतिबा फुले की जयंती उत्साह से मनाई, दुर्गेश माली बने माली समाज के जिलाध्यक्ष

दुर्गा मंदिर परिसर में ज्योतिबा फुले की जयंती उत्साह से मनाई, दुर्गेश माली बने माली समाज के जिलाध्यक्ष

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज

नगर पंचायत आनंदनगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती पावन अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने विनम्र श्रद्धांजलि दी। माली समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में माली समाज के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दुर्गेश माली को माला पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने उनका स्नेहपूर्ण स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। दुर्गेश माली ने कहा, “मैं समाज हित में कटिबद्ध रहूंगा तथा सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रयासरत रहूंगा।”
इसके बाद आयोजकगण संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। अवसर पर ज्योतिबा फुले के सामाजिक योगदान और बाबासाहेब के संवैधानिक कार्यों पर चर्चा हुई। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने बताया, “ज्योतिबा फुले ने देश के लिए अथाह योगदान दिया तथा ऊंच-नीच की समाप्ति के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया।”
सभी ने दुर्गेश माली को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई गई कि वे दायित्वों का सफल निर्वहन कर समाज और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *