Home / Uncategorized / पिपरी पुलिस की कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पिपरी पुलिस की कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0-66/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त को 11 अप्रैल 2026 को लगभग 11:55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम सूरज कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 23 वर्ष) बताया। उसने स्वीकार किया कि वह पूर्व में अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) के मामले में जेल जा चुका है और इसी कारण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

सूरज कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता ,,निवासी: डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
उम्र: लगभग 23 वर्ष ,संबंधित मामला ,,मु0अ0सं0-66/2026
धारा 3(1), उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986
थाना: पिपरी, जनपद सोनभद्र

गिरफ्तारी करने वाली टीम

निरीक्षक अपराध हरेन्द्र कुमार यादव,,हेड कांस्टेबल प्रभूनारायण
हेड कांस्टेबल मोहन खरवार
हेड कांस्टेबल राजेश कुमार पासवान (चालक) 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *