Home / Uncategorized / म्योरपुर में बड़ा हादसा: सवारियों से भरी पिकअप पलटी, कई घायल

म्योरपुर में बड़ा हादसा: सवारियों से भरी पिकअप पलटी, कई घायल

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

म्योरपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के टोला कमरीड़ाड़ में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी लोग बाजार करने के लिए म्योरपुर आ रहे थे, तभी रास्ते में अचानक वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और पिकअप पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों के नाम
हादसे में सुमन देवी, सुलोचनी, मंगल कुमारी, सुशीला, मोहर मनिया, फूलमती सहित कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रूप से सवारी ढो 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *