Home / Uncategorized / गायत्री शक्तिपीठ का 12वां वार्षिकोत्सव: सिसवा में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ व भागवत कथा का शुभारंभ

गायत्री शक्तिपीठ का 12वां वार्षिकोत्सव: सिसवा में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ व भागवत कथा का शुभारंभ

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्ति गीतों से गूंजा पूरा नगर
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/ सिसवा बाजार।
नगरपालिका सिसवा में शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ के 12वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर में निकाली गई कलश शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ, श्रीरामजानकी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर अमरपुरवा, हनुमानगढ़ी, गोपालनगर, रेलवे स्टेशन रोड, श्रीश्याम मंदिर मार्ग, फलमंडी, प्रेमचित्र मंदिर मार्ग एवं इस्टेट चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
यात्रा में कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश धारण किए आगे बढ़ रही थीं, जबकि महिलाएं धार्मिक ग्रंथों के साथ भक्ति में लीन नजर आईं। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और “गायत्री माता की जय” के जयघोष से माहौल गूंज उठा। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
आयोजन समिति के सदस्य अनिल जायसवाल ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ आयोजित होगा, जबकि सायं 6 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वान कथावाचक सुरेंद्र लाल व्यास द्वारा किया जा रहा है।
इस भव्य आयोजन में अनिल जायसवाल, ई. सुरेश खरवार, जयप्रकाश विश्वकर्मा, रामचन्द्र विश्वकर्मा, विवेक जायसवाल, अभिमन्यु जायसवाल, विनोद चौधरी, योगेश्वर पांडेय, अश्वनी रौनियार, कृष्णमुरारी सिंह, रामउग्रह चौधरी, रामचन्द्र चौहान, दिलीप जायसवाल, पिंकी जायसवाल, प्रिया रौनियार, शकुंतला जायसवाल, निर्मला खरवार, उर्मिला रौनियार, मीना खरवार, कविता विश्वकर्मा, गायत्री जायसवाल, सोनी विश्वकर्मा, कविता चौरसिया, मनी जायसवाल, रिद्धि जायसवाल, सोनम जायसवाल, रेणु जायसवाल, अंकित लाठ एवं शोभा जायसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *