Home / Uncategorized / वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से वार कर किया निर्मम हत्या

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से वार कर किया निर्मम हत्या

पूर्वांचल राज्य वाराणसी (मिर्जामुराद)

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में शनिवार को देवर ने अपनी ही भाभी का कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दिया।
हत्या की घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, वहीं सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लक्षापुर गांव निवासी सुजीत पटेल की पत्नी पूनम पटेल उम्र 32 वर्ष का उसके देवर अजीत पटेल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखे झगड़ा बढ़ गया और आरोपी अजीत ने घर में रखे कुल्हाड़ी को उठाया और पूनम के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, इस हमले में पूनम लहुलुहान होकर घर के दरवाजे पर ही गिर पड़ी, इसके बाद भी देवर नहीं रुका कुल्हाड़ी से वार कर अपनी भाभी के दाहिने पैर के निचले हिस्से को काटकर अलग कर दिया, सर पर और गले पर भी वार किया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना पर एसीपी राजा तालाब अजय श्रीवास्तव थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडे ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया, और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया।
गांव में दबी जुबान से लोग चर्चा करते रहे कि आरोपी देवर अपने भाभी की बहन से शादी करने के लिए कह रहा था, लेकिन भाभी बाधा बनी थी, इससे देवर काफी नाराज चल रहा था, मृतक महिला का एक पुत्र हर्ष 6 वर्ष का है, पति रेलवे ग्रुप डी का कर्मचारी है घटना की जानकारी होते ही पति सुजीत पटेल मौके पर पहुंचे और रोते लड़खड़ाते अचेत होकर गिर पड़े, थोड़ी देर में अमनी गांव स्थित मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए, पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *