Home / Uncategorized / घाटों पर डिजिटल क्रांति: अब मिलेगा मुफ्त वाई-फाई

घाटों पर डिजिटल क्रांति: अब मिलेगा मुफ्त वाई-फाई

अस्सी घाट से हुई शुरुआत, दशाश्वमेध घाट भी जुड़ा हाई-स्पीड इंटरनेट से

पूर्वांचल राज्य वाराणसी।
वाराणसी के ऐतिहासिक घाट अब डिजिटल सुविधा से भी लैस हो गए हैं। नगर निगम द्वारा शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुफ्त वाई-फाई सेवा की शुरुआत की गई है। इस पहल का शुभारंभ महापौर अशोक कुमार तिवारी ने अस्सी घाट से किया।

प्रथम चरण में अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट को हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ा गया है।
पर्यटक, छात्र और स्थानीय नागरिक अब घाटों पर आसानी से इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे।
घाटों पर लगे क्यूआर कोड स्कैन कर लोग तुरंत कनेक्ट हो सकेंगे।
महापौर ने कहा कि यह पहल वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने के संकल्प का हिस्सा है और इससे डिजिटल सुविधा आम लोगों तक पहुंचेगी।

उपसभापति नरसिंह दास ने इसे डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।
बीएसएनएल के अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि नेटवर्क की गति और रेंज को इस तरह तैयार किया गया है कि भीड़ में भी कनेक्टिविटी बनी रहे।
अब घाटों पर भी मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट – बिना किसी शुल्क के! रिपोर्ट: नवीन प्रकाश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *