वाराणसी में पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर किया विचार-विमर्श
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।
राष्ट्रीय सनातन संघ की वाराणसी जनपद इकाई की राष्ट्रीय कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मण्डुआडीह थाना क्षेत्र के कंदवा स्थित राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को समाज के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने और संगठनात्मक मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय, मंडल प्रभारी विजय शंकर चौबे, प्रदेश संरक्षक नागेश्वर सिंह तथा मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमन द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में वाराणसी जनपद इकाई के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।










