Home / Uncategorized / विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

विश्व हिंदू महासंघ काशी मंडल, उत्तर प्रदेश द्वारा 45वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भेलूपुर स्थित अम्मा कैफे (रवींद्र पुरी) में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति की सहभागिता रही।
मुख्य अतिथि तिलक राज कपूर, जो राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हैं, ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय समाज की मजबूती का आधार संस्कार हैं। उन्होंने कहा कि यदि नई पीढ़ी को सही दिशा देनी है तो परिवार और समाज दोनों को संस्कारों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना भी की।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी वीरेंद्र कुमार मालू ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मातृशक्ति मंडल अध्यक्ष लक्खी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से संगठन और मजबूत होता है तथा संस्कारों की धारा परिवार से समाज तक प्रवाहित होती है।
कार्यक्रम में सुनील कुमार मिश्रा, 1008 मनीष आचार्य (मिर्जापुर), श्रीमन नारायण स्वामी (मुमुक्ष भवन), मंजु व्यास (ज्ञानवापी की योद्धा), रजनी देसाई, प्रतिमा प्रात्रा, रितु चंद्र डे, आकाश साहनी, जिला अध्यक्ष राजेश पांडे, गौरक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रतनलाल सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश खरवार, मंडल महामंत्री राहुल चंद्र नाग और मंडल उपाध्यक्ष सोमित भट्टाचार्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मिथुन चंद्र डे ने किया, जबकि अंत में लक्खी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि संस्कार, सेवा और संगठन के माध्यम से सनातन संस्कृति को सशक्त बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *