पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। भारतीय संविधान के शिल्पकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारत रत्न डा.भीम राव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को समाजवादी पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर स्तर पर मनायेगी। उक्त जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन गोष्ठियों में बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा तथा उनके द्वारा सामाजिक चेतना, दलित उत्थान एवं सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया जाएगा। पार्टी को 265 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पार्टी का प्रयास है कि प्रत्येक सेक्टर स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित हो।
सपा सेक्टर स्तर पर मनायेगी डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती










