पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
महराजगंज,सदर ब्लॉक क्षेत्र के दरौली ग्राम सभा में शासन के निर्देशों के अनुपालन में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया गया। खास बात यह रही कि अवकाश दिवस होने के बावजूद ग्राम विकास अधिकारी अविनाश कुमार श्रीवास्तव और लेखपाल अशोक कुमार तिवारी ,पंचायत सहायक सुनील भारती मौके पर पहुंचकर किसानों का पंजीकरण कार्य कराते नजर आए।
गांव में आयोजित इस अभियान के दौरान दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को फॉर्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में जानकारी दी और मौके पर ही कई किसानों का पंजीकरण कराया। अधिकारियों की इस तत्परता और जिम्मेदारी को देखकर ग्रामीणों ने सराहना की।
इस दौरान गांव के कई लोग उपस्थित रहे, जिनमें अनिल जायसवाल, सतीश यादव, कैलाश सिंह, किशन, श्यामू, प्रभावती देवी, कुसमावती,वशिष्ठ पांडेय और शेषमणि वर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि छुट्टी के दिन भी अधिकारियों का इस तरह गांव में आकर कार्य करना उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से मिल सकेगा।
अवकाश के दिन भी ड्यूटी पर मुस्तैद अफसर, दरौली ग्राम सभा में हुआ फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान










