Home / Uncategorized / शक्ति केंद्र मुंडेरी चौबे के मझौवा मे विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल का जोरदार स्वागत

शक्ति केंद्र मुंडेरी चौबे के मझौवा मे विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल का जोरदार स्वागत

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ संवाददाता अब्दुल कलाम/
जनपद महाराजगंज के भारतीय जनता पार्टी घुघली उत्तरी मंडल के शक्ति केंद्र मुरेड़ी चौबे के ग्राम पंचायत मझौवा मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया,लग भाग चालीस (४०)वर्षों से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले विधायक प्रतिनिधि बनने पर पहली बार मनोज जायसवाल आज शक्ति केंद्र भ्रमण पर निकले। उनके आने की सूचना मिलने पर आज सुबह से ही कार्यकर्ताओं का झमेला देखने को मिला, मंडल इकाई द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । मंडल इकाई को दिल की गहराइयों से विधायक प्रतिदिन धन्यवाद दिया ।
बताया जाता है कि जैसे ही शक्ति केंद्र मुरेडी चौबे के मझौवा मैं पहुंचे कर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।और उन्हें फूल-मालाओं से लादकर अभिनवादन किया।कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल ने कहा कि मैं हमेशा सच के साथ और गलत के खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहूंगा। और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया, शक्ति केंद्र भ्रमण के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, गोकुल कुशवाहा, रामचंद्र, अंकुर कुशवाहा, विशुनी खरवार, गोरख साहनी, आचार्य, प्रमोद साहनी सहित ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद रहे, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *