Home / Uncategorized / गंगापुर हॉकी एकेडमी ने अपना दल एस से नामित सभासद कमलेश गुप्ता का खिलाड़ियों ने किया स्वागत

गंगापुर हॉकी एकेडमी ने अपना दल एस से नामित सभासद कमलेश गुप्ता का खिलाड़ियों ने किया स्वागत

रोहनिया/–गंगापुर में सभासद कमलेश गुप्ता का रविवार सुबह 9 बजे गंगापुर हॉकी एकेडमी में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एकेडमी के पदाधिकारियों और युवा खिलाड़ियों ने उनका अभिनंदन किया।

समारोह की शुरुआत में गंगापुर हॉकी एकेडमी के सचिव अवधेश मौर्या ने कमलेश गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद, कमलेश गुप्ता ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके अभ्यास तथा खेल की बारीकियों के बारे में जानकारी ली। एकेडमी के पदाधिकारियों ने उन्हें क्लब की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया।

‘अपना दल (एस)’ के नेता और नामित सभासद कमलेश गुप्ता ने अपने संबोधन में खेल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस बढ़ाने के साथ-साथ जीवन में अनुशासन भी सिखाते हैं। उन्होंने गंगापुर हॉकी एकेडमी द्वारा सीमित संसाधनों में प्रतिभाओं को निखारने के कार्य की सराहना की।

कमलेश गुप्ता ने खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं और बेहतर मंच उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों के विकास के लिए उनसे जो भी संभव मदद हो सकेगी, उसे वह हर स्तर पर पूरा करने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर एकेडमी के सचिव अवधेश मौर्या और मुख्य कोच मोहम्मद अंसार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमित, बहादुर, टिंकू, प्रदीप और जेपी राजभर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे। सभी ने कमलेश गुप्ता के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और खेल सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *