Home / Uncategorized / बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए हजारों के सामान

बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए हजारों के सामान

कठिरांव गांव में देर रात वारदात, इनवर्टर-बैटरी व एलईडी टीवी चोरी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।

फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित चंदन जायसवाल ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से चोलापुर थाना क्षेत्र के महदा गांव निवासी चंदन जायसवाल फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव ग्राम सभा में रहते हैं। उनके अनुसार, गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और वहां रखे इनवर्टर, बैटरी तथा एलईडी टीवी सहित हजारों रुपये के सामान चोरी कर लिया।
पीड़ित को घटना की जानकारी तब हुई जब वह वापस घर लौटे। घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *