पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
काशी के राजधानी रामनगर में सामाजिक संस्था “बन्धु” द्वारा भेलूपुर स्थित जिम स्पॉटिंग क्लब के परिसर में रक्तदान के अलावा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स द्वारा जांच एवं निदान किया गया। लगभग 50 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। वहां क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता स्व कमल दादा को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।शिविर में नि:शुल्क स्तन कैंसर स्क्रीनिंग किया गया। शिविर में प्राप्त रक्त यूनिट सुरक्षित रूप से “हरसेवानन्द अस्पताल” में स्थानांतरित किया गया। डॉक्टर्स द्वारा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जांच किया गया।कार्यक्रम में अमूल्य चन्द्र सिन्हा अध्यक्ष सामाजिक संस्था अभिनव विचार मंच रामनगर वाराणसी यूपी में प्रमुख रूप से मौजूद थे तथा सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन सुजॉय भट्टाचार्य, प्रवीर पाल, शंकर नंदी,चक्रवर्ती थे। संस्था के सदस्यों के अलावा भेलूपुर, सोनारपुरा के सैकड़ों प्रबुद्ध व्यक्ति तथा डॉक्टर उपलब्ध थे।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित










