Home / Uncategorized / उत्तम राणा का गोल्ड! उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम ने भिलाई में जीता तीसरा स्थान

उत्तम राणा का गोल्ड! उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम ने भिलाई में जीता तीसरा स्थान

पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

सेवापुरी। सेवापुरी विकासखंड के वेद कोचिंग सेंटर पर दयापुर (भटौली) में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे भारत सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित ‘नमन यात्रा’ को लेकर (अप्रैल महोत्सव) के रूप में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजदीप महिला महाविद्यालय के प्रबंधक ई.राजबहादुर सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए राजबहादुर सिंह ने अप्रैल माह में जन्में महान विभूतियों के जीवन एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
इस अवसर पर सोशल वर्कर प्रियंका श्रीवास्तव ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके उन्मूलन के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उनके विचारों की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
बैठक में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी ‘नमन यात्रा’ को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए और सामाजिक एकता एवं जागरूकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओम प्रकाश पटेल ने किया।
नमन यात्रा के आयोजन का समर्थन वी.चंद्रा समिति वाराणसी, प्रिंस चैरिटेबल ट्रस्ट वाराणसी, राष्ट्रीय सरदार सेवा संघ वाराणसी एबं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा नई दिल्ली ने जोरदार तरीके से किया
इस दौरान प्रमुख रूप से पारसनाथ, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, रविशंकर पटेल, अरविंद पटेल सुनील सैनी ,मुन्ना लाल मौर्य, ममता सैनी, मनीषा सैनी, अजितेश श्रीवास्तव विजय कुमार अजीत कुमार अखिलेश कुमार सुनील कुमार प्रिंस आशुतोष सिंह सुधांशु तिवारी नगीना यादव कौशल्या सैनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *