गोपीगंज। पर्यावरण संरक्षण की गूँज और स्वस्थ जीवनशैली के संकल्प के साथ भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा आयोजित ‘विशाल साइकिल यात्रा’ ने रविवार को जन-जागरूकता की एक अनुपम मिसाल पेश की। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के कुशल नेतृत्व में निकली इस यात्रा का ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को प्रकृति और स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना था। अताउल अंसारी की दूरदर्शी सोच और अडिग संकल्प का ही परिणाम है कि आज युवा शक्ति से लेकर प्रबुद्ध समाजसेवी तक, सभी एक साझा मंच पर आकर ‘हरा-भरा और स्वस्थ भारत’ बनाने की इस मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं।
गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से शुरू हुई साइकिल यात्रा पड़ाव, कठौता, चकसहाब, नथईपुर, दानूपुर बाज़ार होते हुए संकट मोचन विद्या बालिका इंटर कॉलेज, दानूपुर मतेथू पहुंची।
वहां पहुंचने पर संकट मोचन विद्या बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा और प्रधानाचार्य अभिजीत यादव के साथ उनके विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल चालकों का अभिनंदन किया। फूलमालाओं और गूंजती तालियों के बीच यात्रियों का जो जोरदार स्वागत हुआ, उसने अभियान के प्रति सभी के जज्बे को और बढ़ा दिया।
संकट मोचन विद्या बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि सुबह के योग व्यायाम साइकिलिंग के फायदों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर योग व्यायाम साइकलिंग खेलकूद करते हैं तो कुछ ही दिनों में इसका असर आपके शरीर पर दिखने लगेगा और आप स्वस्थ होते जाएंगे। भदोही साइकलिंग क्लब का कार्य बहुत ही सराहनीय और प्रसंसनीय है। हम भी कोशिश करेंगे कि इस अभियान को जनपद के और संस्थानों तक पहुंचाया जाए।
संकट मोचन विद्या बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिजीत यादव ने कहा कि इस पृथ्वी का सबसे बड़ा धन आपका स्वास्थ्य है जो किसी रूपए पैसे से नहीं बल्कि सुबह के योग व्यायाम से खेलकूद से साइकलिंग से हासिल होता है । सभी लोग आसपास के कार्य साइकिल से या पैदल करें जिससे उनका स्वास्थ्य भी सही रहेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
संकट मोचन विद्या बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा और प्रधानाचार्य अभिजीत यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।
साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर मतेथू, बसवापुर चौराहा, भीखमपुर, भटेवरा, खरगापुर, कनकपुर, महजूदा, महदेपुर, हरिपट्टी, दानूपुर बाजार के आस पास का भ्रमण करते हुए साइकिल चलाएं ईंधन बचाएं , वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए पुनः संकट मोचन विद्या बालिका इंटर कॉलेज में इसका समापन हुआ ।
“साइकिल के पहियों से बदलाव की इबारत लिख रहे हैं गोपीगंज के अताउल अंसारी! वर्ष 2021 से शुरू हुई उनकी यह ‘साप्ताहिक साइकिल यात्रा’ आज स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक बन गई है। नेपाल से लेकर मध्य प्रदेश और बिहार तक अपनी दस्तक देने के बाद, अब अताउल की इस मुहिम से समाज का हर वर्ग—चाहे वे डॉक्टर हों, अधिकारी हों या युवा—कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। हर रविवार को निकलने वाली यह यात्रा हमें फिट रहने और प्रकृति को बचाने का संदेश देती है। अताउल अंसारी का यह जज्बा वाकई काबिले तारीफ है।”
साइकिल यात्रा में प्रवीण श्रीवास्तव, सुशील बिंद, विजय शंकर बिंद, बनारसी बिंद, श्याम बिंद, अल्तमश, जय प्रकाश दुबे, प्रमोद मौर्या, राजीव जायसवाल, जिगर गुप्ता, हिमांशु चौधरी, जगदीश यादव, अहेम मोदनवाल, अनुराग शर्मा, सरफराज अहमद, कमलेश कश्यप, श्याम सुंदर बिंद, अनुज, सलमान, वाजिद, शुभम, हिमांशु कुमार, उत्कर्ष, किशन पाठक, कासिम, अफरोज, ललित, नमन, आयान, नादिर अली, कादिर, प्रियांशु, मेराज, शाहनवाज, छत्रपति, मैनु अली, संदीप बिंद, उज्जवल गुप्ता, रितिक कनौजिया, आशीष बिंद, ताहा खान, विपिन चौधरी, अबू हुरैरा, मोहम्मद इमरान, हिमांशु बिंद, अभी कनौजिया, आनंद बिंद, नीरज बिंद, आर्यन यादव, रतन बिंद, आदर्श बिंद, धन शेखर चौधरी, अंश बिंद, अमित बिंद, हर्ष बिंद सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।










