पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हरिनारायण राजभर जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। स्पष्टता उनका गुण था और समाजसेवा उनकी आदत थी। राजनीति में हम लोगों ने कुछ समय एक साथ भी काम किया। उनके व्यक्तित्व में बनावटीपन बिल्कुल नहीं था। सांसद सनातन पाण्डेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिनारायण राजभर आम जनमानस की बात करने वाले नेता थे। वे गरीबों और कमजोरों की आवाज थे। समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि स्व. हरिनारायण राजभर जी कुछ समय समाजवादी पार्टी में रहे। उस दौरान उनके साथ काम करने का अवसर मिला। वे कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानते थे और किसी भी विषय पर स्पष्टता से बोलने का साहस रखते थे। समाजवादी पार्टी बलिया उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है और ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को इस कठिन समय में साहस प्रदान करें।
पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया










