पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया।भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (1857) के महान क्रांतिकारी, अमर शहीद मंगल पाण्डेय की याद में रविवार को वाईबीएन पब्लिक स्कूल दोपही अगरौली के एजुकेशन डायरेक्टर डॉ कौशलेंश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने विशाल जुलुस निकाला। जिसकी शुरुआत विद्यालय प्रांगण से शुरु होकर हल्दी, रामगढ़ होते हुए बैरिया पहुंचा। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न स्लोगन बोर्ड लिखें हाथ में लेकर बोलते रहे। वाईबीएन विश्वविद्यालय रांची व वाईबीएन पब्लिक स्कूल के संस्थापक रामजी यादव, प्रबंधक श्रीमती सपना यादव, निदेशक लक्ष्मण यादव के निर्देशन में रविवार की शाम चार बजे से रैली निकाली गई।इस दौरान हल्दी स्थित पुलिस बूथ से सोनवानी रोड स्थित पोस्ट आफिस व बाजार में गया। पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन
धरती मां का रखो मान, पेड़ लगाना है, ,गौरैया बचाओ, प्रकृति सजाओ, पक्षियों को भी जीने दो, घर-घर दाना पानी रखो,
छोटी चिड़िया, बड़ी जिम्मेदारी, प्रकृति का संतुलन बचाओ,
पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत, शिक्षा है सबसे बड़ा धन, हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा है सबसे बड़ा धन, हर बच्चा स्कूल जाए
बेटी पढ़ाओ। इस दौरान अरविंद मिश्र पूर्व प्रधान कमलेश यादव,राजा राय,शशि यादव, आदि मौजूद रहे।
विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने निकाला विशाल जुलुस










