पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जनपद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष रह चुके इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। राजेंद्र प्रसाद की नियुक्ति से जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ लोगों ने हृदय से तनुज पुनिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि राजेंद्र प्रसाद की नियुक्ति से अनुसूचित विभाग को नई ऊर्जा का संचार होगा। बधाई संदेश देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, जैनेंद्र पाण्डेय, मिंटू, सत्य प्रकाश उर्फ मुन्ना उपाध्याय, संतोष चौबे, अबुल फैज, गिरीशकांत गांधी, महाप्रसाद चौबे, अखिलेश कनौजिया, हीराराम, सुनील राम, बैजनाथ राम, परशुराम राम, राकेश भारती उर्फ लड्डू त्यागी, बृजेंद्र पाण्डेय, मुखिया आरिफ, राजेंद्र चौधरी, रूपेश चौबे, विवेक ओझा समेत सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तनुज पुनिया का आभार व्यक्त किया है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त










